फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ का कर्जदार था, उठाया खौफनाक कदम

Sun, 08 Mar 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वो करीब एक करोड़ का कर्जदार था। कर्जा देने वालों को दबाव बढ़ा तो वो शख्स खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर हो गया। रोहतक के राजेंद्र नगर में कर्जदार आरामशीन संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मौके पर छोड़े सुसाइड नोट में उसने कर्ज मांगने वालों पर दबाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शनिवार सुबह नई सब्जी मंडी चौकी अंतर्गत राजेंद्र नगर स्थित एक आरा मशीन में संचालक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।

इस दौरान पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला। शव की पहचान जेपी नगर निवासी आरा मशीन संचालक रामनिवास (45) के रूप में हुई। सूचना पर उसके परिजन और कालोनी से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परने से बनाया था फंदा
आरा मशीन संचालक ने फंदा परने से बनाया था। बताया जा रहा है कि रामनिवास शुक्रवार दोपहर में आरा मशीन पर गया था, लेकिन रात में घर नहीं आया।
शनिवार सुबह परिजनों को कालोनी के लोगों ने मामले की जानकारी दी। रामनिवास के दो बेटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें