फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी चोरों का सिपाही पर हमला

Sun, 08 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शक्तिफार्म
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराकोली वन क्षेत्र में निगम द्वारा जंगल का कटान किया जा रहा है। काटी गई लकड़ी की सुरक्षा में लगे वन कर्मियों और सिपाही द्वारा चोरों को लकड़ी चोरी करते देख लेने पर चोरों ने सिपाही पर हमला कर दिया और उसकी धुनाई कर दी। जिससे सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर हमलावर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाराकोली वन क्षेत्र प्लाट संख्या 90 में रखे गए सागौन के गिल्टे कुछ लोग चोरी कर ले जा रहे थे। गिल्टे चोरी कर ले जाते चोरों को निगम कर्मी गोविंद सिंह दानू, चौकीदार उम्मेद सिंह मेहता और पुलिस कर्मी राजेश नाथ ने देख लिया। उन्हेें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने सिपाही पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। सिपाही राजेश की तहरीर पर पुलिस ने जगतारपुर निवासी मंगल समेत चार हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि हमलावर लकड़ी चोरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। कहा कि हमलावरों में एक का नाम पता चला है। अन्य तीन का भी सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें