फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का लगा आरोप, NGO डायरेक्टर ने की खुदकुशी

Thu, 19 Dec 2013 07:50 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टिट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी के डायरेक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता अनवर खुर्शीद ने खुदकुशी कर ली। अनवर पर बलात्कार का आरोप था और उनके खिलाफ दिल्ली के वसंत कुंज थाने में मामला भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अनवर खुद पर लगे रेप के आरोपों से परेशान थे। सोशल मीडिया में मामले की चर्चा से वे डिप्रेशन में भी थे। उन्होंने आज सुबह वसंत कुंज स्थित अपने घर की छत से छलांग लगा दी थी।

घायल हालत में ही उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

डिनर के बहाने किया बलात्कार
अनवर पर आरोप है कि उन्होंने एक एनजीओ की पूरी टीम को अपने घर डिनर पर बुलाया था। पीड़िता भी उसी एनजीओ की सदस्या थी। पीड़िता का आरोप है कि बाकी साथियों के जाने के बाद अनवर ने उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक जब उसने ये बात अपने साथियों को बताई तो उन्होंने उसकी मदद से इनकार कर दिया। अपने साथियों का मदद से इनकार के बाद निराश होकर वह लड़की अपने गृहप्रदेश वापस लौट गई। पीड़िता पिछले साल दिल्ली गैंगरेप के दौरान हुए प्रदर्शनों में काफी सक्रिय रही थी।

खुर्शीद पर दर्ज था मामला
एक निजी चैनल द्वारा ये मामला उठाए जाने के बाद महिला आयोग के आदेश पर अनवर खुर्शीद के खिलाफ वसंत कुंज थाने में आईपीसी की धारा 376 और 328 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

अनवर पर रेप का आरोप लगाने वाली बीते साल दिसंबर में निर्भया मामले के दौरान हुए प्रदर्शनों में काफी सक्रिय भूमिका अदा की थी। तो वहीं अनवर खुर्शीद भी एक सामाजिक कार्यकर्ता थे और महिला अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें