फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी ने धर्मस्थल पर बच्चियों को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में एक धर्मस्थल के मोअज्जम ने धर्मग्रंथ पढ़ने आईं दो लड़कियों पर शनिवार की रात मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। इसमें से एक लड़की गंभीर रूप से झुलस गई। दूसरी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर आकर आरोपी मोअज्जम की जमकर धुनाई की और दोनों किशोरियों की बचाया। इस बीच मोअज्जम फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपी के कमरे से पुलिस ने दो छुरियां और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। उधर, एसपी देहात धर्मवीर सिंह ने बताया कि बच्चियों को जलाने के पीछे तंत्र क्रिया मानी जा रही है। पीड़ित लड़की के परिजनों ने भी यह आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मस्थल से आईं लड़कियों की चीखें

पुलिस के मुताबिक, मोअज्जम मुर्सलीन निवासी मोहल्ला गुलाम ओलिया धर्मग्रंथ पढ़ाता था। शनिवार की रात करीब आठ बजे धर्मस्थल के ऊपर बने कमरे से दोनों लड़कियों के चीखने की आवाज आने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे में आग की लपटें देख कर लोग हतप्रभ रह गये। कमरे में एक बच्ची बुरी तरह झुलस गई थी।

लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया। दूसरी लड़की ने बताया कि मोअज्जम मुर्सलीन ने मिट्टी का तेल डालकर दोनों को जलाया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। हालांकि गहमागहमी में वह फरार हो गया।

गंभीर रूप से झुलसी लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के अस्पताल ले जाया गया। दूसरी बच्ची के हाथ जले हैं। जानकारी मिलने पर नगर पंचायत चेयरमैन अफज़ाल खान मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवा कर पुलिस को जानकारी दी। गंभीर झुलसी लड़की के चाचा जमशेद खान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुर्सलीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें