फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते हुए ये तीन खौफनाक कांड!

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रोजा थाने में तैनात सिपाही सोनू शर्मा के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने गाजियाबाद के युवक मानिंद्र अग्रवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। उसे परिवार वालों ने सोनू की पत्नी का प्रेमी बताते हुए आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


गिरफ्तारी का आधार फोन की कॉल डिटेल और एक ऑडियो सीडी को बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक इन साक्ष्यों से पता चलता है कि सोनू की पत्नी और मानिंद्र में आपत्तिजनक बातें भी होती थीं और इसका पता चलने पर सोनू परेशान रहने लगा था।

रोजा थाने में तैनात सिपाही सोनू शर्मा ने इसी साल 27 फरवरी को आदर्श नगर कॉलोनी स्थित अपने किराए के आवास पर सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक सिपाही सोनू की पत्नी ने आत्महत्या की रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मेरठ के मोहद्दीनपुर (थाना परतापुर) के रहने वाले सोनू के पिता ने यह सीडी पुलिस को दी थी। बाद में सोनू की पत्नी और मानिंद्र के मोबाइल फोन सर्विलांस पर भी लगाए गए। इससे कुछ और सुबूत मिले। इसी के बाद मानिंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी को भी आरोपी बनाया जा सकता है, मगर इसके लिए अभी और साक्ष्य एकत्रित करने की जरूरत पुलिस बता रही है। गिरफ्तार मानिंद्र ने इस मामले में अपनी सफाई अदालत के सामने पेश करने की बात कही है।

प्रेम प्रसंग के चलते हत्या

मेरठ के रोहटा गांव में युवक ने हत्या के इरादे से बहन के सिर में गोली मार दी। इसके बाद घर से बाहर निकला, तो पड़ोस में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस सनसनीखेज वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक आरोपी का पारिवारिक चाचा लगता था। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग जुटे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। घर के अंदर आरोपी की बहन खून से लथपथ पड़ी थी और दरवाजे पर बुजुर्ग की लाश थी।

लोगों ने घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आशंका है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर युवक ने बहन की हत्या की कोशिश की। पुलिस भी इस लाइन पर जांच कर रही है।

रोहटा गांव निवासी सत्यवीर पुत्र सुक्कन परिवार सहित गांव के बाहरी छोर पर रहता है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे लोगों ने सत्यवीर के घर से गोली चलने की आवाज सुनी। इसी दौरान सत्यवीर का बड़ा बेटा अमित उर्फ बबलू उर्फ कालू हाथ में लिए घर से निकला।

पहले भी दी थी हत्या की धमकी!

उसने चंद कदम दूर भोपाल के घर के बाहर खड़े रणवीर (60) पुत्र ईलम सिंह के भी गोली मार दी। इसके बाद अमित खेतों की ओर फरार हो गया। इस बीच ग्रामीणों ने सत्यवीर के घर जाकर देखा तो उसकी सबसे छोटी बेटी मोना (20) लहूलुहान हालत में आंगन में पड़ी थी। मोना के सिर में गोली लगी थी और चारों ओर खून फैला था।

ग्रामीण मोना और रणवीर को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रणवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोना की भी हालत चिंताजनक है। इसके चलते उसे मेडिकल से आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, हत्या की सूचना पर रोहटा थानाध्यक्ष यादराम यादव और सीओ सरधना श्वेताभ पांडे मौके पर पहुंचे। वहीं मृतक रणवीर के भाई देवेन्द्र ने आरोपी अमित के खिलाफ रोहटा थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देवेन्द्र ने जो तहरीर थाने में दी उससे जाहिर है कि अमित ने मुखबिरी के शक में रणवीर की हत्या की। देवेन्द्र ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले अमित को कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजा था। एक माह अमित जेल में रहा, फिर जमानत पर बाहर आ गया। इसके बाद अमित ने रणवीर पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

कई महिलाओं से थे हलवाई के अवैध संबंध, हत्या

बुलंदशहर के गांव नगला तोता में युवक की गला दाबकर हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब तक गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ में हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आया है।

चोला चौकी में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एफआईआर मृतक के भाई की तहरीर पर दर्ज हुई है। एससी/एसटी एक्ट लगने के कारण जांच भी अब सीओ सदर करेंगे।

बता दें कि नगला तोता निवासी किसान सुरेंद्र पुत्र महावीर के खेत में ट्यूबवेल के पास स्थित पेड़ पर बुधवार सुबह एक युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला था। मृतक युवक की पहचान दादरी क्षेत्र के नगला चोना निवासी लाला (27) पुत्र इंद्र के रूप में हुई थी।

शव का पोस्टमार्टम हुआ तो खुलासा हुआ कि पेड़ पर लटकाने से पहले लाला की गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच में लाला के कई महिलाओं से नजदीकी संबंध होने की बात सामने आई और इसीलिए आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन

खुलती गईं मामले की परत दर परत

सिपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक लाला पर नगला तोता से एक महिला को भगाने का मामला पहले से दर्ज है। इस मामले में वह अपने साथी विन्नी और उसकी पत्नी के साथ जेल भी काट चुका है। बिन्नी के साथ लाला हलवाई का काम करता था।

जब लाला के भाई ने महिला के पति भूपेंद्र पर हत्या का शक जताया तो पुलिस ने भूपेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मामले की परतें खुलती चली गईं। खुलासा हुआ कि लाला की हत्या गला दबाकर नगला तोता निवासी भूपेंद्र, विन्नी और विजय ने की थी और शव को पेड़ पर लटका दिया था। हत्या का कारण अवैध संबंध सामने आए हैं।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि लाला की हत्या करने के तीन आरोपियों भूपेंद्र, बिन्नी और विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ एफआईआर चोला चौकी में  दर्ज की गई है। तीनों हत्यारोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें