प्रेमिका को किसी और से बातें करते देखकर एक युवक ने उससे बदला लेने की सोची और मौका पाकर दूसरे प्रेमी को मौत की नींद सुला दी। उसने दूसरे प्रेमी को इतनी दर्दनाक मौत दी कि जानकर हर किसी की रूह कांप जाए।
मामला पश्चिम बंगाल के बरासात में दत्तपुकुर का है। जहां पुलिस ने 18 साल के एक छात्र शनि शिल की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी युवक रॉबिन सिंह ने हत्या से पहले शनि को ड्रग्स के इंजेक्शन भी दिए जिसके कारण वह अचेत हो गया इसके बाद उसने उसके साथ हैवानियत की।
यही नहीं, हत्या के बाद आरोपी रॉबिन अपनी प्रेमिका को जन्मदिन की बधाई देने भी पहुंच गया। उसकी प्रेमिका 12वीं की छात्रा है।
पहले हाथ-पैर बांधे फिर काट डाला!
टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी रॉबिन सिंह और उसकी प्रेमिका करीब 5 साल से प्रेम संबंध थे, लेकिन समय पहले ही लड़की को शनि से भी प्यार हो गया और वह दोनों से बातें करती थी।
28 नवंबर को शनि की लाश दत्तपुकुर के पास चंद्रापुर में झाडियों में मिली थी। पुलिस ने आरोपी रॉबिन को जब पूछताछ के लिए पकड़ा तो उसने सारा सच उगल दिया। कैटेरिंग का कारोबार करने वाले रॉबिन ने बताया उसने प्रेमिका के 18वें जन्मदिन पर उसके दूसरे प्रेमी को मार डाला।
उसने शनि की हत्या के लिए बेहद शातिर तरीका आजमाया और बड़ी चालाकी से उसकी लाश भी ठिकाने लगाई थी। बीते गुरुवार उसने पहले शनि को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। बैरकपुर में उससे मिलने के बाद वे दोनों ट्रेन पर सवार होकर दत्तपुकुर स्टेशन पहुंच गए। इसके बाद आरोपी ने शनि को एक सुनसान जगह पर ले जाकर ड्रग्स का इंजेक्शन दे दिया जिसके चलते उसने होश गवां दिया।
इसके बाद आरोपी ने नायलॉन की रस्सी से शनि के हाथ-पैर बांध दिए और उस पर कई बार चाकू से वार किया। यही नहीं, उसने शनि के सिर पर भी किसी धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद उसने शनि का फोन निकाल लिया और उसमें से अपनी बातचीत के सारे रिकॉर्ड डिलीट कर दिए। उसने शनि के कई जानने वालों को उसके मोबाइल से संदेश भी भेजे।
पहले भी दे चुका था चेतावनी
हत्या के बाद उसने शनि के मोबाइल से ही उसके परिजनों व दोस्तों के अलावा अपनी प्रेमिका को भी मैसेज भेजे। उसने सबको बताया कि वह (शनि) अपने एक दोस्त रूपक के साथ है और उसे घर लौटने में देर हो जाएगी। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि किसी को भी शनि के उसके साथ होने का बिल्कुल भी शक न हो।
नॉर्थ 24 परगना के एसीपी भास्कर मुखर्जी ने बताया कि आरोपी ने एक साथ दो फोन इस्तेमाल किए। वह अपने फोन से प्रेमिका से बात कर रहा था जबकि शनि के फोन से उसे मैसेज भी भेज रहा था।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि शनि और आरोपी की प्रेमिका के बीच संबंध गहरे हो रहे थे। जब रॉबिन को इस बात की भनक लगी तो उसने शनि को धमकाना शुरू कर दिया।
उसने शनि को लड़की से दूर रहने की भी हिदायत दी थी, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने उसकी पिटाई भी की थी। इसके बावजूद उन दोनों के प्रेम संबंध में कोई रुकावट नहीं आई। जिसके बाद आरोपी ने शनि की हत्या की साजिश रची।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
गुरुवार शाम उसने शनि को बातचीत करके मामला खत्म करने के लिए बुलाया था। उस रात जब शनि घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने बैरकपुर में पुलिस से शिकायत की।
शुक्रवार सुबह दत्तपुकुर में एक लोकल क्लब के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश के गले में नायलॉन की रस्सी बंधी हुई थी और उसके शरीर पर गहरे जख्म थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश के अलावा वहां से एक सीरिंज और सुई भी बरामद की। बाद में लाश की पहचान शनि के रून में की गई थी।
पुलिस ने बताया कि लाश की पहचान के बाद उन्होंने शनि के परिजनों, दोस्तों और उसकी प्रेमिका से भी पूछताछ की। शुरूआती जांच में उन्हें रॉबिन पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान उसने कई बार अपने बयान बदले जिससे पुलिस का शक गहराता गया और आखिरकार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया।