रेप की शिकायत पुलिस थाने लेकर गई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बलात्कारी से ही शादी रचा डालने पर दबाव बनाया। अजीब कही जा सकने वाली ये घटना कोलकाता के दत्तापुकुर इलाके की है।
यहां पंद्रह साल की एक लड़की के साथ 21 साल के इंजीनियरिंग के छात्र ने तब दुष्कर्म किया था जब वो कंप्यूटर क्लास के लिए जा रही थी। पीड़िता ने पहले इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया।
मां बाप के कहने पर जब वो अपनी शिकायत दत्तापुकुर थान गई तो पुलिस ने ऐसा करने से मना कर दिया। पीड़िता ने थाने के एक अधिकारी पर आरोप लगाया कि उसने न सिर्फ एफआईआर दर्ज करने से मना किया बल्कि रेपिस्ट से ही चुपचाप शादी कर लेने का दबाव भी बनाया।
इस मामले को लेकर जब शिकायतकर्ता डीजीपी और एसपी के पास गई तो नता चला कि रेपिस्ट थाने के अफसर का रिश्तेदार है। मामला फिलहाल राज्य मानवाधिकार आयोग में है।