फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैंड्रफ से बहुत परेशान हैं तो यह उपाय आजमाएं

Fri, 21 Feb 2014 11:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बालों में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या तो रहती है। लेकिन कभी-कभी भौंहों में भी रूसी की समस्या होने लगती है। लेकिन ये बालों की रूसी से ज्यादा कष्टकारक है, क्योंकि इससे आंखों में खुजली या जलन की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


हेयर सर्जन डॉ. एस. सरीन बताते हैं कि भौंहों की रूसी से निजात पाने के लिए साफ-सफाई का ख्याल रखें। इसके साथ कुछ घरेलू उपाय हैं, जो भौंहों से रूसी हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

पढ़ें - रूखे और बेजान बालों में जान डाल देगी ये 5 डाइट

रोजमैरी के तेल जीवाणुरोधी होते हैं। आईब्रोज की मसाज अगर इस तेल से करें, तो रूसी से राहत  मिलती है। काबुली चने का पेस्ट बनाकर भी आप आईब्रोज पर लगा सकती हैं, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन बी-6 और जिंक रूसी को हटाने का काम करते हैं। काबुली चना के बजाय आप साबुत मेथी का पेस्ट भी आईब्रोज पर एक घंटे के लिए लगा सकती हैं।
विज्ञापन

 
सिरका और पानी बराबर-बराबर मात्रा में लेकर मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से आईब्रोज पर लगाकर दो घंटे के लिए छोड़ें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। ताजा नींबू का रस भी आप आईब्रोज पर लगा सकती हैं।
 
घरेलू उपाय तो आजमाएं ही, साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें। खाने में तैलीय पदार्थों का सेवन कम कर दें। ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन फायदेमंद रहेगा। लहसुन का सेवन करने से भी रूसी की समस्या नहीं रहती, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एलिसिन डैंड्रफ से बचाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें