फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किशोरी से मकान मालिक के बेटे ने चचेरे भाई संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 05 Jul 2021 05:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गुलरिहा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया, 27 जून की रात हुई घटना, रविवार की रात में केस, मामले की जांच कर रही पुलिस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाली 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


आरोप है कि घर में अकेला पाकर मालिक के बेटे ने चचेरे भाई के साथ मिलकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार की रात तहरीर के आधार पर 18 वर्षीय गोविंद मौर्या और उनके मामा के बेटे 23 वर्षीय प्रदीप मौर्या के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना 27 जून की रात 11 बजे की है। दर्ज केस केस के मुताबिक, पीपीगंज इलाके का रहने वाला एक परिवार गुलरिहा में किराए का कमरे में रहता है। 27 जून को मां-पिता लड़की को किराए के ही कमरे में छोड़कर पिपराइच स्थित रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन


28 जून की शाम जब पति पत्नी वापस आए तो बेटी ने बताया कि 27 जून की रात लगभग 11 बजे बाथरूम जाने के लिए जगी तो उसी बीच मकान मालिक का लड़का अपने मामा के लड़के के साथ मिलकर जबरन छत पर उठा ले गया और बारी-बारी से दुष्कर्म किए।

परिवार वाले इज्जत और लोकलज्जा के डर से पहले शिकायत नहीं किए थे। रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर दिए जिसके बाद पुलिस ने रात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घर पर नहीं है। इंस्पेक्टर गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें