प्लाईवुड फैक्ट्री की मजदूर कॉलोनी में एक पति ने पत्नी की गर्दन पर हंसिया से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया है।
यूरी के सीतापुर जिले के रिक्शा गांव निवासी देशराज यहां कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव स्थित शांति लेमिनेशन प्लाईवुड फैक्ट्री की कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था।
मंगलवार रात को वह नशे में घर पहुंचा। इस बीच उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इस दौरान देशराज ने पत्नी की गर्दन पर हंसिए से वार कर दिया और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके चला गया।
फैक्ट्री मालिक सिद्धेश वर्मा के अनुसार बाद में वह लौटकर घर आया और बरामदे में बच्चों के पास सो गया। उसकी 35 वर्षीय पत्नी सोनी कमरे में पड़ी रही। सुबह होश में आने पर जब देशराज ने कमरे की कुंडी खोली तब तक अत्यधिक रक्तस्राव से सोनी की मौत हो चुकी थी।