मुंबई में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पुलिस ने उसके ब्वॉयफ्रेंड समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जबकि पुलिस लड़की की एक सहेली की भी तलाश कर रही है। वह भी इस मामले में आरोपी है।
निर्मलनगर पुलिस के अनुसार, श्वेता (परिवर्तित नाम) 24 अगस्त से अपने बांद्रा स्थित घर से गायब थी। उसके रिश्तेदारों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6 सितंबर को वह घर वापस लौटकर आई तो घरवाले उसे थाने ले आए। उसने बताया कि बांद्रा के बेहराम नगर के रहने वाला 20 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड विजय कुमार राजभर ने उससे रेप किया। फिर उसकी एक सहेली ने उसी इलाके में एक 49 वर्षीय अख्तर मंसूरी से मुलाकात कराई थी।
उस युवक ने अपने घर में श्वेता से तीन बार रेप किया। साथ ही उसके दोबारा अपने घर न आने पर मंसूरी ने गंभीर नतीजे भुगतने की भी धमकी दी।
पुलिस के अनुसार, मंसूरी और राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्वेता की नाबालिग सहेली की भी तलाश की जा रही है। तीनों के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया गया है।
मंसूरी और राजभर को 17 सितंबर तक के लिए पुलिस रिमांड में भेजा गया है।