फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण, गैंगरेप, एमएमएस और 'बहरा' प्रशासन

Tue, 10 Sep 2013 04:20 PM IST
अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ माह पहले ही फोन पर दोस्ती हुई थी, लगा कि दोस्ती प्यार में बदल गई है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लड़के ने नाबालिग लड़की से पहले रेप किया, फिर उसे अगवाकर दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन


लड़के ने उसका एमएमएस भी बना लिया और इंटरनेट पर उसे अपलोड करने की धमकी भी दी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दबाव में लड़की की मेडिकल जांच नहीं कराई। लड़की के पिता ने न्याय न मिलने पर खुदकुशी की धमकी दी है।

मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। सैनिक विहार में चाचा के यहां रहकर पढ़ाई करने वाली दसवीं की छात्रा सीमा (परिवर्तित नाम) का इसी कॉलोनी के अक्षय से फोन पर दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन


धोखे से अक्षय ने छात्रा को अपने दोस्त के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया और फोटो खींच लिए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके कई बार दुष्कर्म किया।

गैंगरेप और एमएमएस
आरोप है कि 30 अगस्त को अक्षय, उसका दोस्त भगत और दो अन्य युवक बाईपास से छात्रा को कार में बैठाकर सिटी रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से अक्षय उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गया और फिर लोनी के गांव बेहटा में दोस्त सौरव के घर पहुंचा।

वहां सौरव और अक्षम ने उससे गैंगरेप किया और क्लिप बनाई। उसे धमकाया कि यदि किसी को कुछ बताया तो क्लिप इंटरनेट पर डाल देंगे। इसके बाद सौरव छात्रा को लेकर आगरा, ग्वालियर, मध्य प्रदेश के भिंड और गांव मोहनपुरा ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

फिर 3 सितंबर को दोनों फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां से अक्षय, उसके पिता और सौरव सीमा को मेरठ लाए। और फिर एसएसपी आवास पहुंचे।

पुलिस पर दबाव
सूचना पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस सीमा और सौरव को थाने ले गई। लेकिन अक्षय और उसके पिता को नहीं पकड़ा। आरोप है कि पुलिस ने दबाव में आकर छात्रा के गलत बयान दर्ज कराए गए।

छात्रा के पिता का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर घर पहुंची सीमा ने उन्हें पूरी बात बताई, जिसके बाद खुद उसने 5 सितंबर को मुख्यमंत्री, डीजीपी और राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत पत्र भेजा।

डीएम के आदेश पर भी नहीं हुई जांच
सीमा के पिता की शिकायत पर डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। लेकिन छात्रा का मेडिकल चेकअप नहीं कराया गया। पिता ने बताया कि उसकी बेटी आरोपी की धमकियों से डरी हुई थी।

कंकरखेड़ा के एसओ विंध्याचल तिवारी का कहना है कि लड़की ने खुद ही मेडिकल जांच से इंकार किया था। उसने अक्षय पर कोई आरोप नहीं लगाए, जिससे उसका दोष नहीं बनता है। आरोपी सौरव को जेल भेज दिया गया है और उसी के खिलाफ चार्जशीट लगाई जा रही है।
विज्ञापन


सीमा के पिता का कहना है कि इंसाफ पाने के लिए पूरी लड़ाई लडूंगा। इंसाफ नहीं मिला, तो आत्महत्या कर लूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें