पिता अपनी संतान की हिफाजत के लिए हमेशा तैयार रहता है, लेकिन जब वही हैवानियत पर उतर आए तो फिर संतान कैसे सुरक्षित रहेगी?
क्रेजी न्यूज के अनुसार, बच्चियों के यौन शोषण के दोषी 47 वर्षीय लुइस अल्बर्टो मोरालिस बडिलो को अदालत ने 50 साल की सजा सुनाई है। वह प्यूर्तो रिको का रहने वाला है।
अमेरिकी कोर्ट ने उसे अपनी सगी बेटी और चार सौतेली बेटियों के यौन शोषण और उनकी पॉर्न फिल्मे बनाने का दोषी पाया है।
बताया जाता है कि सन 1999 से 2000 के बीच उसने जिन लड़कियों को अपना शिकार बनाया, उनमें एक चार साल की बच्ची भी थी।