विज्ञान और तकनीक की दुनिया जैसे ही आगे बढ़ रही है वैसे ही बाजार में नई तकनीकी वाले गैजेट्स भी आते जा रहे हैं। लेकिन इन नई तकनीक वाले गैजेट्स की चाहत किसी को वेश्या बना देगी शायद ही किसी ने सोचा होगा।
गुजरात के वडोदरा में एक 13 साल की युवती में गैजेट्स चाहत इस कदर बढ़ गई कि इसे पूरा करने के लिए वेश्या ही बन गई। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, वडोदरा की इस किशोरी में लेटेस्ट गैजेट्स को लेकर दीवनी इस कदर हावी है वह पिछले एक साल से वेश्यावृत्ति का शिकार हो गई है।
इस नाबालिग लड़की को महंगे और लेटेस्ट फोन रखने का भी शौक है जिसे पूरा करने के लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार रहती है। लड़की की मां के एक छोटी सी किराने की दुकान चलाती है जिसे अपनी लड़की की करतूत के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी।
प्रेगनेंट होने पर घबराई किशोरी
महंगे फोन और गजेट्स की दीवानी किशोरी अपने घर में किसी को अपनी हरकत के बारे में नहीं बताना चाहती थी लेकिन हाल ही में वो जब प्रेगनेंट हो गई तो वह घबराई और अपनी गंदी आदत के बारे में पिछले सप्ताह अपनी मां को बताया कि उसे लगता है कि वह प्रेगनेंट हो गई है।
अभयं सेवा की एक काउंसलर ने बताया कि लड़की की मां को जब इस बारे में पता कि चला कि उसकी बच्ची वेश्यावृत्ति में जा चुकी है तो वे काफी परेशान हुई। उसने अपनी बेटी को समझाया कि यह काम गैरकानूनी है और अनैतिक भी है लेकिन उसकी बेटी अपनी गंदी लत छोड़ने को तैयार नहीं थी जिसके बाद उसकी मां ने एक एनजीओ के पास लेने गई।
बताते हैं कि यह बच्ची वास्तविक रूप से आनंद एनजीओ की थी जिसे एक दंपत्ति ने बचपन में ही गोद ले लिया था लेकिन तीन साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी तब से बच्ची बाहर के लोगों से मिलना शु्रू कर दिया था।
दूसरे फोन से बुक करती थी ग्राहक
बताया जा रहा है कि यह लड़की पिछले काफी दिन से वेश्यावृत्ति का काम कर रही थी। इसके लिए यह एक गुप्त फोन रखती थी जिसके जरिए ग्राहकों की बुकिंग करती थी। काउंसलर के अनुसार, जब उसने लड़की कुछ चीजों के बारे में समझाना और पूछना शुरू किया तो वह कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं थी कई बार तो कुछ पूछने पर वह जवाब ही नहीं देती थी।
इससे पहले पिता की मौत हो जाने से मां और बेटी के बीच में बातचीत भी बहुत कम हो पाती थी। क्योंकि मां परिवार पालने के लिए अक्सर दुकान में रहती थी।
वहीं लड़की ने काउंसलर को बताया कि वह पैसों के लिए काफी परेशान रहती थी क्योंकि उसके दोस्तों के पास जो महंगे फोन और गैजेट्स थे उन्हें वह भी खरीदना चाहती थी लेकिन उसके पास पैसे नहीं हुआ करते थे।
लड़की ने बताया कि पास में पड़े खाली घरों का इस्तेमाल वह वेश्यावृत्ति के लिए करती थी और जब तक उसकी मां दुकान में रहती तब तक वह ऐसे ही काम करती थी। बताते हैं कि बचपन से उसकी संगत कुछ बुरे बच्चों से हो गई थी जिससे वह बचपन से ही बिगड़ैल हो गई थी।