फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से नाबालिग किशोर ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बालिका के साथ 14 वर्षीय एक किशोर के कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर बालिका के मामा का पुत्र है।
विज्ञापन


शादी समारोह के दौरान घर के पीछे खेत में हुई इस घटना का सुबह पता चलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अप्राकृतिक यौनाचार का मुकदमा दर्ज करके आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी में आई थी पीड़‌िता

गांव के एक परिवार में गुरुवार की रात बारात आई थी। यहां प्रतापगढ़ जिले के एक गांव से पांच वर्षीय बालिका अपने पिता के साथ ननिहाल शादी में शिरकत करने आई थी।

देर रात जब सभी शादी के आयोजन में व्यस्त थे, उसी समय किशोर बालिका को बहला-फुसलाकर घर के पीछे ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इससे वह अचेत हो गई। कुछ लोगों ने उसे खेत में पड़ी देखा तो उसे उपचार करके किसी तरह होश में लाए।
विज्ञापन

पुल‌िस की जांच शुरू

होश में आई बालिका ने सारी कहानी बताई। इसके बाद उसके पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शुक्रवार को सुबह डीएम सुहास एलवाई के साथ एडीएम, एडिशनल एसपी, सीओ और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।

आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़ित बालिका को सुजानगंज सीएचसी में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें