अमेरिका के लॉस एंजेल्स में एक चोर को चोरी करने के दौरान सेल्फी लेना इतना महंगा पड़ गया कि उसे इस सेल्फी के शौक ने जेल पहुंचा दिया।
मिरर के अनुसार, चोर एक घर में जब चोरी करने के लिए घुसा तो उसे एक आईफोन दिया जिसे उसने उठा लिया। आईफोन को देखते हुए उसने सेल्फी ली लेकिन इसी दौरान गल्ती से उस फोन का वीडियो रिकॉर्डिंग ऐप ऑन हो गया और उसकी हरकतों का वीडियो बनने लगा।
बतातें है कि इस फोन के मालिक को दूसरी तकनीक के जरिए फोन की वीडियो ऑन लाइन देखने की एक्सेस मिली हुई थी जिससे उसने वीडियो के जरिए चोर को चोरी करते देख लिया और उस वीडियो को पुलिस में सबूत के तौर पर पेश करते हुए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।