फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरताः IS ने टीवी कैमरों के सामने किया 60 का कत्ल

Wed, 22 Jul 2015 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी क्रूरता का नमूना बने चुके आईएस की एक और क्रूरता सामने आई है। डेली मेल के मुताबिक एक नरसंहार में आईएस के लड़ाकों ने मीडिया कैमरों के सामने ही ईराकी सेना के 60 निहत्थे जवानों को बेहद क्रूरता से मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


इन 60 जवानों की हत्या के बाद अब मारे गए जवानों की कुल संख्या 770 पहुंच गई है। इतना नहीं कैद किए जवानों पर आईएस तरह तरह का जुल्म भी ढाया है जिसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

इराकी सेना के कैद किए गए जवान की हत्या करने से पहले मीडिया के सामने ही उसे सैंडल चबाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद अगवार किए गए सभी 60 जवानों का एक जलाशय के किनारे ले गए और उन पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रूरता करने वाला एक आतंकी गिरफ्तार

वहीं सोशल मी‌डिया में अदनान अब्दुल रिधा नाम से पहचाने जाने वाले आतंकी को सेना के जवानों की क्रूरतापूर्वक हत्या करने में शामिल रहने के आरोप में ‌गिरफ्तार किया गया है।

ईराकी अदालत ने मामले की जांच के लिए सेटेलाइट कैमरे से आतंकी इलाके की मंगवाई जिससे कि पता लगाया जा सके कि उन्होंने अब तक कितने लोगों की हत्या और किस इलाके में की हैं।

इसके अलावा अदालत आईएस की ओर से जारी की जा रही वीडियो और तस्वीरों को भी मामले की जांच में शामिल कर रही है। बताया जा रहा है कि इस भीषण नरसंहार को 24 आतंकियों ने अंजाम दिया है। वहीं गिरफ्तार किया गया रिधा को 60 जवारों की हत्या का अभियुक्त बनाया गया है जिसे भी मृत्युदंड मिलना तय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें