फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर जानवरों को खिलाने की साजिश

Tue, 26 Nov 2013 08:12 AM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब के कारोबारी मोहम्मद शमीम के बेटे अयान और बेटी अन्जा का अपहरण हत्या करने के इरादे से किया गया था। आरोपी ट्यूटर ने हरिद्वार के रास्ते में अन्जा को पीटा और श्यामपुर के जंगल में चेन से गला घोंट दिया। लेकिन बच्ची बच गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आरोपी अयान को देहरादून में आईएसबीटी पर छोड़कर फरार हो गया। मुरादाबाद पुलिस ने दोनों बच्चों को सुपुर्दगी में लिया। उधर, बिजनौर से आरोपी के भाई को भी हिरासत में लिया गया है।

रविवार शाम रेती स्ट्रीट के फीलखाना निवासी मोहम्मद शमीम की बेटी अन्जा (11) और बेटे अयान (6) का अपहरण हो गया था। घटना का पता परिवार वालों को शाम छह बजे लगा, इसके बाद बच्चों की तलाश की गई। लेकिन पता नहीं लगा। रात में हरिद्वार पुलिस का फोन आया।
विज्ञापन


मासूम अन्जा हरिद्वार व नजीबाबाद की सीमा पर रसिया वन में बदहवास हालत में मिली। उसके शरीर और गले पर चोटों के निशान थे। जानकारी होते ही परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में मुकदमा दर्ज कराया। हरिद्वार पहुंचकर मुरादाबाद पुलिस ने अन्जा को सुपुर्दगी में लिया।

तब अन्जा ने अपने पुराने ट्यूटर और स्कूल के क्लर्क अजलम उर्फ अजीम का नाम लिया। बताया कि अजीम दोनों को बाइक से लाया था। अन्जा को जंगल में छोड़कर भाई को ले गया। सोमवार सुबह देहरादून में आईएसबीटी के पास अयान भी मिल गया।

बच्चों की हत्या कर जानवरों को खिला देता ट्यूटर
आरोपी ट्यूटर ने फूलप्रूफ प्लान बनाया था। दोनों बच्चों की हत्या कर लाशों को उत्तराखंड के जंगलों में फेंककर उसके फरार होने की साजिश थी। ताकि जंगली जानवर उन्हें अपना शिकार बना लें और बच्चों का कभी किसी को पता न लग सके। लेकिन अन्जा के होश में आने से उसके मासूम भाई की भी जान बच गई। आरोपी उसे भी छोड़कर फरार हो गया।

ऐसे किया था अपहरण
रविवार शाम चार बजे आरोपी ट्यूटर और स्कूल का क्लर्क अजीम, कारोबारी के मोहल्ले में आया था। उसे किसी का इंतजार था। मानो उसे पता था कि बच्चे कुछ देर में घर से निकलने वाले हैं। अन्जा और अयान निकलकर आए तो वह भी पीछे लग गया। कन्फेक्शनरी की दुकान से सामान लेने के बाद जैसे ही बच्चे मुड़े, आरोपी ने उन्हें झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया।

सीधे कांठ रोड होते हुए नजीबाबाद और फिर रसिया वन रेंज पहुंचा। यहां सुनसान स्थान पर अन्जा का गला घोंट दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की। अयान को दोबारा बाइक पर बैठाया और आगे निकल गया।

वन कर्मियों के अनुसार जिस स्थान पर बच्ची मिली, वहां जंगली जानवरों का खतरा रहता है। खुली गाड़ियों से वनकर्मी भी नहीं जाते। लेकिन किस्मत से बच्ची की जान बच गई। माना जा रहा है कि आरोपी ने अयान की देहरादून में हत्या करने की साजिश रची थी।

रात हरिद्वार में एक दोस्त के कमरे पर रुका
अन्जा को मृत समझकर आगे बढ़ने के बाद आरोपी अयान को लेकर हरिद्वार के एक दोस्त के कमरे में रुका। यहां से सुबह फिर अयान को लेकर देहरादून गया। इस बीच उत्तराखंड पुलिस ने सघन चेकिंग शुरू कर दी।

देहरादून में आईएसबीटी के पास चेकिंग देख उसने अयान को वहीं पर उतार दिया और अकेले बाइक से फरार हो गया। पटेलनगर पुलिस बच्चे को लेकर थाने आई और फिर हरिद्वार पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें