फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के 14 लोगों की हत्या के बाद की खुदकुशी

Mon, 29 Feb 2016 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है जहां एक ही परिवार के 14 लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। यह घटना मुंबई के थाणे इलाके की है। फिलहाल हत्या के कारणो को पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


थाणे के ज्वाइंट कमिश्नर आशुतोष डुमरे ने बताया कि हसनैन वडेकर (35) नामक एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 14 लोगों की जान ले ली। इसके बाद हसनैन ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल हसन की केवल एक बहन ही जिंदा बची है जो जख्मी हालत में है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस के तफ्तीश में जो बात सामने आई है उसमें युवक के खिलाफ न कोई मामला दर्ज है और ना ही कोई आर्थिक दबाव ही था। परिवार काफी संपन्न था और उसका कोई पारिवारिक विवाद भी नहीं था।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक आरोपी हसनैन वडेकर नवीं मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शनिवार की रात उसने अपने परिवार के सदस्यों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें उसने अपने परिवार के सभी सदस्यों को बुलाया था। पार्टी में आरोपी की बहनें, माता-पिता और कई बच्चे शामिल हुए थे।

इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के दौरान ही खाने में कुछ मिलाया गया था जिसकी वजह सभी बेसुध हो गए होंगे। इसके बाद आरोपी हसनैन ने सभी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसमें हसनैन के माता पिता समेत पांच अन्य महिलाएं और सात बच्चे शामिल थे। इनमें से एक बच्ची तो महज दो महीने की बताई जा रही है।

इस पार्टी में ही शामिल होने आई एक अन्य महिला जो आरोपी की बहन बताई जा रही है उसे घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटना में 15 लोगों की मौत हो गई लेकिन भाग्यवश आरोपी की एक बहन जिंदा बच गई।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने नहीं सुनी चीखने की आवाज

ज्वाइंट कमिश्नर (थाणे) आशुतोष डुमरे ने बताया, 'आरोपी ने परिवार के 14 लोगों की हत्या करने के बाद खुद को फांसी से लटका लिया। फिलहाल हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है।'

आरोपी के पड़ोसियों का कहना है कि हत्या के दौरान किसी के भी चीखने चिल्लाने की आवाज नहीं सुनाई दी। इसलिए इस बात का अंदेशा है कि पहले उन्हें जहर दिया गया फिर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई।

वारदात स्थल पर जब पुलिस पहुंची तो उसने पाया कि हसनैन फांसी लटका हुआ है और उसके हाथ में एक धारदार हथियार भी था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता करने का काम कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें