रेलवे की बदइंतजामी पर अकसर सवाल उठाए जाते हैं मगर रविवार को कामाख्या एक्सप्रेस में सफर कर रहीं समस्तीपुर की ज्योति के लिए रेलवे कर्मचारियों ने देवदूत की भूमिका निभाई।
जनरल कोच में ज्योति ने सफर के दौरान बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के ईदगाह स्टेशन पहुंचने पर लोको पायलट को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने आगरा फोर्ट स्टेशन पर जच्चा बच्चा के इलाज के लिए व्यवस्थाएं कराईं।
उपचार के बाद जच्चा, बच्चा इसी ट्रेन से गंतव्य को रवाना हुए।