भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खराब प्रदर्शन के लिए आईपीएल को दोषी नहीं मानते हों लेकिन पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि युवा भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल की परछाई से बाहर निकलना होगा और उन्हें काउंटी क्रिकेट में खेलना चाहिए।
वान ने अपने एक कॉलम में लिखा की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को कुछ कठिन फैसले लेने होंगे। मेरी सलाह यह है कि भारतीय खिलाड़ियों को काउंटी क्रिकेट में खेलना चाहिए।
भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए अहम यह है कि एक क्रिकेटर के तौर पर पूरी तरह से विकास के लिए उन्हें इंग्लिश परिस्थितियों में खेलना सीखना चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं को आईपीएल की कशिश और कमाई के दायरे से बाहर निकलकर दुनिया को देखना चाहिए।
उन्हें इंग्लिश परिस्थितियों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी सीखनी चाहिए। पिछले 30 सालों में जितने भी महान खिलाड़ी हुए हैं उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेली है। यहां आकर खेलने से उनका ही विकास होगा।’