फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा में माओवादी हमला, तीन जवान घायल

Tue, 19 Aug 2014 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में माओवादियों के हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गये हैं। जवानों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


सीजीखबर के अऩुसार सुकमा जिले के जगलगुंडा से कल सीआरपीएफ के जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। मंगलवार की सुबह जब जवानों की वापसी हो रही थी तब माओवादियों ने कोडेनार गांव के पास उन पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें तीन जवान घायल हो गए।

इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक मुठभेड़ के बाद माओवादी भागने में सफल रहे। इस हमले में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के तीन जवान घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिये फिलहाल पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप के अनुसार इस घटना के बाद से इलाके में पुलिस ने अपनी गश्त तेज़ कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल को भी मौके पर रवाना किया गया है।
विज्ञापन


बस्तर के इलाके में पिछले दो महीने से लगातार पुलिस गहन अभियान चला रही है और पुलिस का दावा है कि अब तक सैकड़ों माओवादी या तो गिरफ्तार किये गये हैं या उन्होंने आत्म समर्पण किया है। इधर माओवादियों ने दावा किया है कि पुलिस ग्रामीणों को माओवादी बता कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें