फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पंतनगर पहुंचे नितिन गडकरी, कुमाऊं को देंगे करोड़ों की सौगात; टनकपुर से होगी शुरुआत

Tue, 13 Feb 2024 02:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम पुष्कर सिंह धामी पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों नेताओं का काफिला पुलिस लाइन पहुंचा। यहां से सीएम धामी और मंत्री नितिन गडकरी टनकपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
पंतनगर पहुंचे नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। तकनीकी दिक्कतों के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद दोनों नेताओं का काफिला पुलिस लाइन पहुंचा। यहां से सीएम धामी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी टनकपुर के लिए रवाना हुए। बता दें कि, यहां मंत्री नितिन गडकरी करोड़ों की परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- बनभूलपुरा के बच्चों की पीड़ा: आग लगाई उपद्रवियों ने, भुगत रहे मासूम...स्कूल के बजाय घरों में हैं कैद

Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को टनकपुर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गांधी मैदान में कुमाऊं के लिए 2200 करोड़ से अधिक की आठ योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए डीएम के नेतृत्व में दिनभर प्रशासनिक अमला जुटा रहा। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

केंद्रीय मंत्री गडकरी सुबह 11:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 11:45 बजे स्टेडियम हेलीपैड टनकपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर से ही उनके साथ आएंगे। दोपहर 12 बजे गांधी मैदान में केंद्रीय मंत्री गडकरी विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे वह और मुख्यमंत्री हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे।

इन योजनाओं का शिलान्यास होगा (करोड़ रुपये में)

  • काठगोदाम से नैनीताल मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण कार्य 33 किमी लंबाई (710)
  • कंगारछीना से अल्मोड़ा मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य 35 किमी लंबाई (451)
  • कांडा से बागेश्वर मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य 20 किमी लंबाई (203)
  • काशीपुर से रामनगर मार्ग का फोर लेन चौड़ीकरण का कार्य 18 किमी लंबाई (495)
  • उडियारी बैंड से कांडा मार्ग का टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य 30 किमी लंबाई (349)
  • बागेश्वर से सरयू नदी एवं गोमती नदी पर दो पुलाें का सुदृढ़ीकरण का कार्य (5)
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य (4)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें