फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी, लो फिर लग गया जाम, हिदायत के बावजूद सक्रिय नहीं हुई यातायात पुलिस 

Mon, 04 Dec 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पहड़िया चौराहे पर लगे जाम में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी शहर में जाम पर नियंत्रण के लिए सूबे के युवा, खेल राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के सख्त निर्देश का भी रविवार को यातायात और थानों की पुलिस पर कहीं कोई असर नहीं दिखा। पहड़िया, पांडेयपुर, बेनियाबाग, चौक सहित शहर के कई इलाकों में भीषण जाम लगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक प्रबंधन नाम की कहीं कोई चीज नहीं दिखी। इक्का-दुक्का स्थानों को छोड़ बाकी कहीं न तो यातायात पुलिस नजर आई न थानों की पुलिस। घंटों जाम में फंसकर लोग बेहाल हुए। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से भी ट्रैफिक प्रबंधन के मंत्री के आदेश पर कहीं कोई सक्रियता नहीं दिखी।

 दोपहर करीब एक बजे पहड़िया चौराहे से लेकर मंडी के सामने तक लंबा जाम लगा था। इसी इलाके में पांडेयपुर काली जी मंदिर और चौराहे पर भी जाम लगा हुआ था। रविवार की वजह से शहर में भीड़ कम थी, बावजूद इसके ट्रैफिक इंतजाम जगह-जगह ध्वस्त नजर आए।
विज्ञापन


चौराहे से घूमकर जाने के बजाए वाहन चालकों के शार्टकट अपनाने की होड़ पांडेयपुर चौराहे पर जाम की वजह बनी। यहां यातायात पुलिस के दो पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन उनकी मशक्कत के बावजूद ट्रैफिक नियंत्रित नहीं हो पा रहा था। करीब पंद्रह मिनट बीतने के बाद भी यहां थाने का कोई पुलिसकर्मी नहीं आया।
विज्ञापन

बारातों के चलते रहीं सड़कें जाम

लहरतारा चौराहा से कैंट मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
कुछ ऐसा ही हाल मैदागिन से से चौक मार्ग पर था। यहां सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग की वजह से जाम लगा हुआ था। वाहनों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस ने कोई पहल नहीं की। इसकी खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ा।

जबकि, मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को सर्किट हाउस में डीएम और एसएसपी के साथ बैठक कर जाम को शहर की बड़ी समस्या बताते हुए इसके लिए असरदार कदम उठाने की हिदायत दी थी। ताकीद की थी कि अगर जाम लगा तो संबंधित इलाकों के थानेदार भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

अक्सर जाम से जूझने वाले शहर में तीन दिसंबर को यह समस्या और गंभीर बन गई। लगन तेज होने के चलते लगभग सभी प्रमुख मार्ग पर बारातें निकलीं और उसके पीछे वाहनों की लंबी कतार पास का इंतजार करती रही। हर कोई समय से निकला पर ज्यादातर गंतव्य तक देरी से पहुंचे। शहर ही नहीं बाहरी हिस्सा में भी जाम समस्या रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें