फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की बैठक: पीएम मोदी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, भूमि विवाद और कॉरिडोर के लिए उठाई ये मांग

Mon, 14 Mar 2022 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)

सार

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि कॉरिडोर व भूमि विवाद को खत्म करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल जन्मभूमि मुक्ति के लिए पीएम मोदी से मिलेगा।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की बैठक में संकल्प लेते संत व धर्माचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंशीवट स्थित नाभापीठ सुदामा कुटी में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के तत्वावधान में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें संतों, महंतों और धर्माचार्यों ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार से एकमत से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को मुक्त कराने की मांग रखी। वहीं, अदालत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह की संतों ने सराहना करते हुए सहयोग का संकल्प लिया और जन्मस्थान मुक्ति के लिए हरसंभव साथ देने का वादा भी किया। 

विज्ञापन


न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल्द ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा।  उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर विदेशी आक्रांताओं ने जो अतिक्रमण का कलंक लगाया है, वह अब दूर होना चाहिए।

अयोध्या का तरह जन्मस्थान पर हो कॉरिडोर का निर्माण 

नाभापीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी सुतीक्षण दास महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में जिस तरह से अदालत में आस्था रखते हुए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और काशी में कॉरिडोर तैयार हुआ है। उसी तर्ज पर मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि कलंक से मुक्त हो और जन्मस्थान पर कॉरिडोर का निर्माण हो। 

जीत पर बधाई के लिए लिखा पत्र

बैठक में संतों, महंतों और धर्माचार्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश की प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए पत्र लिखा। वहीं, कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास द्वारा देशभर में जनजागरण के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर सनातनधर्मियों से हस्ताक्षर करने की अपील की, ताकि देश दुनिया में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का शंखनाद हो सके। 

ये रहे मौजूद

बैठक में स्वामी देवानंद, संत गोविंदनंद तीर्थ, महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद, महामंडलेश्वर नवल गिरी, आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड़, महंत प्रदीपानंद दास, देवानंद पंडित, श्यामसुंदर ब्रजवासी, चंद्रशेखर शर्मा, आनंदवल्लभ गोस्वामी, महंत मोहिनी शरण, कुंवर जितेंद्र सिंह, बाबा मनमोहनदास, अशोक प्रताप सिंह, प्रदीप बनर्जी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें