काशीपुराधिपति सावन के दूसरे सोमवार को शिव शक्ति स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। श्री काशी विश्वनाथ का सावन के दूसरे सोमवार को शिवशक्ति स्वरूप में विग्रह शृंगार किया जाता है। सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। श्रद्धालुओं के लिए कराई गई बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट बिछा दिया गया है।
काशीपुराधिपति का दरबार अपने भक्तों के लिए सज-धज कर तैयार हो गया है। आपात स्थिति के लिए चिकित्सक और एनडीआरएफ की टीम भी तैनात रहेगी। पेयजल से लेकर खोया पाया केंद्र, पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए गए हैं। शहर के मंदिरों में भी सावन केदूसरे सोमवार को दर्शन पूजन की तैयारियां चल रही हैं। महामृत्युंजय, गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, शूलटंकेश्वर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर और सारंगनाथ सहित सभी प्रमुख शिवालयों में दर्शन पूजन का इंतजाम किया गया है।