फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर के सिटी पार्क में कल 'रोज शो' का आयोजन, एक साथ नजर आएंगे 400 किस्म के गुलाब

Sat, 25 Feb 2023 07:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि देश-दुनिया में मशहूर हो चुका सिटी पार्क रविवार को 400 किस्म के गुलाबों की खुशबू से गुलजार रहेगा। शो में आम लोग भी उन्नत किस्म के गुलाब की कलम के साथ हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
जयपुर सिटी पार्क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर का हॉट डेस्टिनेशन बन चुके सिटी पार्क और यहां आने वाले आगंतुकों के लिए रविवार का दिन बेहद खास होगा। पार्क में द रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से 48वें 'रोज शो-2023' का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि देश-दुनिया में मशहूर हो चुका सिटी पार्क रविवार को 400 किस्म के गुलाबों की खुशबू से गुलजार रहेगा। द रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से 48वां रोज शो न केवल स्थानीय बल्कि आने वाले सभी पर्यटकों का दिल जीत लेगा। शो के अलावा पार्क में राजस्थानी लोक नृत्य सहित कई अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। 

अरोड़ा ने बताया कि आमजन में सिटी पार्क की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोसायटी ने हर वर्ष फरवरी माह में होने वाले 'रोज शो' को सिटी पार्क में ही आयोजित करने का मानस बना लिया है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि शो में आमजन भी उन्नत किस्म के गुलाब की कलम के साथ हिस्सा ले सकते हैं। अच्छे गुलाबों की किस्मों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा पेंटिंग कंपटीशन सहित कई अन्य रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

आयुक्त ने बताया कि मुख्य सचिव उषा शर्मा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी।  रोज शो सोसाइटी के संरक्षक एवं सेवानिवृत आईएएस ईश्वर चंद्र श्रीवास्तव, जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार भार्गव सहित जूरी के सदस्य और कई जानी मानी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें