फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद तिलक राज की पत्नी को नौकरी देगी सरकार: जयराम

Sun, 17 Feb 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद तिलक राज को पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद का गांव वीर जवान अमर रहे के नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शहीद तिलक के परिवार वालों से मिले और ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


शहीद तिलक की अंतिम यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहीद की पत्नी सावित्री देवी को नौकरी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार शहीद के परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक मदद भी देगी।

उन्होंने कहा कि ज्वाली के माध्यमिक स्कूल धेवा का नाम शहीद तिलक राज के नाम पर रखा जाएगा और स्कूल को स्तरोन्नत कर उच्च विद्यालय का दर्जा दिया जाएगा।

 

विज्ञापन

लोगों ने शहीद तिलक राज अमर रहे के नारे लगाए

शहीद तिलक राज अपने पीछे पिता लायक राम, माता बिमला देवी, पत्नी सवित्री देवी, दो साल का बेटा वरुण और 22 दिन के बेटे विवान को छोड़ गए। शहीद तिलक राज की मौत के बाद अब घर चलाने का कोई साधन नहीं है।

शहीद तिलक का पार्थिव शरीर नूरपुर से 9:30 बजे आज उनके घर पहुंचा। लोगों ने कश्मीर के नेताओं, अलगाववाद और पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने शहीद तिलक राज अमर रहे के नारे भी लगाए। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही माहौल बेहद भावुक हो गया। 

पूरा गांव चीख पुकार से गूंज उठा। शहीद तिलक राज की मां और बहन ने मंत्री किशन कपूर से पाकिस्तान से बदला लेने की मांग उठाई। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें