फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएम की जनसभा में धमाके की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार, पहले भी थाना उड़ाने की दे चुका है धमकी

Thu, 23 Dec 2021 08:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी में आयोजित जनसभा के दौरान बम धमाके की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के भदखिन गांव निवासी लक्ष्मीकांत दुबे(47) ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी कि वाराणसी में गुरुवार को आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान दो व्यक्ति धमाके करेंगे। इस सूचना के बाद पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। तत्काल सभा स्थल पर सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए और मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू किया।

विज्ञापन


शाम को जैसे ही आरोपी का पता चला भदखिन गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ग्रामीण व क्षेत्रीय लोगों को मामले की जानकारी हुई।

विज्ञापन

कुछ महीने पहले इसी युवक ने रामपुर-कठवतिया मार्ग न बनाए जाने पर सुरेरी थाने को भी उड़ाने की धमकी दी थी। धमकी भरा पत्र भी थाने के द्वार पर चस्पा किया था। तब भी पुलिस ने कुछ दिनों बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में वह जमानत पर छोड़ दिया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी राज नारायण चौरसिया ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। जिससे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें