गलिया हुईं हाईटेक
- फोटो : अमर उजाला
काशी की गलियां अपने वास्तविक स्वरूप के साथ स्मार्ट हो रही है। ‘री-डेवलपमेंट ऑफ ओल्ड काशी योजना के तहत गलियों के रंग रोगन के साथ हाईटेक भी किया गया है। गलियों की दीवारों पर काशी की संस्कृति के अनुरूप चित्रकारी की गई है। सीवर ,पानी की निकासी, तारों को अंडरग्राउंड करना, जैसे काम गलियों को स्मार्ट बनाने के लिए हुआ है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दशाश्वमेध वार्ड 16.22 करोड़, काल भैरव वार्ड 16.24 करोड़, राजमंदिर वार्ड 13.53 करोड़, जंगमबाड़ी वार्ड 12 .65 करोड़ में और वीडीए की और से गढ़वासी टोला वार्ड 9.60 करोड़ की लागत से हाईटेक हो चुका है। दीवारों पर दो मीटर तक वॉल पेंटिंग की गई है।