फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचे मुलायम सिंह, अखिलेश से होगी आमने-सामने बात

Thu, 15 Sep 2016 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
विज्ञापन
सपा पार्टी और घर परिवार में चल रहे विवाद को सुलटाने के लिए मुलायम सिंह लखनऊ पहुंच चुके हैं। उनका शुक्रवार को लखनऊ आने का प्रोग्राम था लेकिन वह एक दिन पहले ही राजधानी पहुंच गए।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो तय करेंगे क‌ि घर-परिवार के लोगों को कब साथ में बैठाया जाए और बातचीत हो। सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोपाल यादव बता चुके हैं कि मुलायम स‌िंह और अखिलेश यादव के साथ बैठने पर मामला पूरी तरह सुलट जाएगा।

सपा सुप्रीमो चाहते हैं कि श‌िवपाल अध्यक्ष पद पर बने रहें और  ‌विभागों के साथ उनके सम्मान की वापसी हो। वहीं अखिलेश पर ये भी दवाब है कि बर्खास्त किए गए दोनों मंत्री और दीपक सिंघल की भी वापसी हो लेकिन माना जा रहा है क‌ि मुख्यमंत्री इस बात के लिए किसी कीमत पर राजी नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ रवानगी से पहले सपा सुप्रीमो ने बताया क‌ि  शिवपाल प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। कहा क‌ि रामगोपाल से मिलकर ये फैसला लिया है।

वहीं उन्होंने कहा कि शिवपाल जमीनी नेता हैं। उन्हें किसी से नाराजगी नहीं है, वह हमेशा खुश रहकर काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें