फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री के लिए चांदनी की ‘ता-ता-थइया’

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में एंट्री के लिए मिस इंडियन प्रिंसेस रह चुकीं चांदनी शर्मा ता-ता-थइया कर रही हैं। इंडियन प्रिंसेस का ताज पहन चुकी गोहर की चांदनी शर्मा ने कथक की क्लास ज्वाइन कर ली है। चांदनी शर्मा बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर भूषण लखंदरी से कथक के गुर सीख रही हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड में एंट्री के लिए चांदनी कथक भी सीख रही हैं। मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, तब्बू सहित अन्य कई अभिनेत्रियों को कथक के गुर सीखा चुके भूषण लखंदरी की क्लास इन्होंने ज्वाइन की है। वो जिम में भी कसरत कर रही हैं।
विज्ञापन

बचपन से रहा है डांस का शौक

सुबह और शाम एक घंटा जिम में व्यतीत कर रही हैं। इधर, चांदनी के पिता गुलाब चंद ने कहा कि चांदनी को बचपन से नृत्य का शौक है। बचपन से ही चादंनी स्कूल स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेती आई हैं।

अब चांदनी कथक नृत्य सीख रही हैं। इधर, फिल्म फेयर अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीतने वाली कंगना रणौत भी पिछले चार वर्षों से कथक की महारथ हासिल कर रही हैं। कंगना मंडी जिला के भांबला से संबंध रखती हैं। चांदनी के अनुसार कथक सीखने के लिए उत्सुक हूं। भूषण लखंदरी के मार्गदर्शन में कथक सीखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें