फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी आवास फॉर्म मिलने आ रही है दिक्कत तो पढ़े खबर

Wed, 04 Feb 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देवपुर पारा में एलडीए की समाजवादी लोहिया आवासीय योजना के पंजीकरण फॉर्म को लेकर मंगलवार को भी दिक्कत बरकरार रही। बैंकों में फॉर्म न होने से लोग लौटाए गए तो वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत के चलते परेशानी हुई।
विज्ञापन


एलडीए अफसरों का कहना है कि समस्या जल्द दूर कर ली जाएगी, दो दिनों में 2000 फॉर्म की बिक्री हुई है। पंजाब नेशनल बैंक और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स फॉर्म लेने पहुंचे लोगों को लौटाया गया। मगर यूको बैंक गोमती नगर में विकास प्राधिकरण शाखा पर फार्म उपलब्ध थे।

प्राधिकरण के व्यवस्था अधिकारी अशोक पाल का कहना है कि बैंकों को दो दिन में लगभग 2000 फॉर्म दिए गए थे। लगभग सभी फॉर्म बिक गए हैं। फॉर्म छापने के लिए एक और ऑर्डर दे दिया गया है, सभी इच्छुक लोगों को फॉर्म मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म तो डाउनलोड, ब्रोशर नहीं

400 रुपये देकर इस योजना के पंजीकरण फॉर्म यूको बैंक, एलडीए ऑफिस विपिनखंड गोमती नगर शाखा, पंजाब नेशनल बैंक हजरतगंज महात्मा गांधी मार्ग, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स मुंशी पुलिया और डालीबाग से, इंडियन ओवरसीज बैंक आशियाना और विवेक खंड से लिए जा सकते हैं।

प्राधिकरण की वेबसाइट www.ldalucknow.co.in से भी फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। साइट पर जाएं होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लॉटरी विकल्प को क्लिक कर फॉर्म और ब्रोशर डाउनलोड किए जा सकते हैं।

बीती शाम से लेकर मंगलवार को पूरा दिन लोग वेबसाइट पर कोशिशें करते रहे। काफी कोशिश के बाद फॉर्म तो मिल गया पर ब्रोशर नहीं डाउनलोड किया जा सका। अधिकतर जानकारियां ब्रोशर में ही हैं। एलडीए के प्रोग्राम एनालिस्ट राघवेंद्र मिश्र का कहना है कि, वेबसाइट पर डाउनलोड आसानी से हो, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें