हिमाचल की बेटी चांदनी शर्मा अब जज बनकर प्रतिभाओं को तराशेंगी। मिस इंडियन प्रिंसेस-2014 चांदनी शर्मा को इंडियन प्रिंसेस-2015 सीजन-6 के ऑडिशन में जज बनने का मौका मिला है। वह बॉलीवुड के मशहूर सिनेमाटोग्राफर कबीर लाल के साथ जजमेंट कर रही हैं। वह मंडी जिले के गोहर संबंध रखती हैं। चांदनी शर्मा को अथर्वा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने इंडियन प्रिंसेस-2015 के ऑडिशन में जज की भूमिका निभाने का ऑफर दिया है।
उन्होंने गत दिवस इंडियन प्रिंसेस-2015 के लिए मुंबई में हुए ऑडिशन में सुंदरियों की प्रतिभा को परखा। उन्होंने सुंदरियों को जरूरी टिप्स भी दिए। ऑडिशन के दौरान चांदनी शर्मा के अलावा तीन अन्य जज भी सुंदरियों को प्रतिभा को परख रहे हैं। इनमें बॉलीवुड के मशहूर सिनेमाटोग्राफर कबीर लाल, अथर्वा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के राजन और फैशन फोटोग्राफर रजनी शामिल हैं।