फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: 27 साल से रह रहे थे नंदी, घर के बेटे की तरह किया विदा, डीजे-बैंड बाजे के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा

Sun, 07 Jan 2024 07:27 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: जिले की घटिया तहसील के ग्राम सुल्याखेड़ी में नंदी (सांड) की मृत्यु हो गई। जिसके बाद गांव वालों ने बैंड बाजे व डीजे के साथ जुलूस निकालकर उसकी अंतिम यात्रा निकाली व उसको आदरपूर्वक समाधिस्थ किया। यह घटना मनुष्य व पशु के प्रेम संबंधों की अनूठी कहानी बयां करती है।

विज्ञापन
नंदी की निकलती अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्याखेड़ी गांव में 27 वर्षों से रहा यह नंदी बच्चों के साथ खेलता था, बड़ों के साथ रुककर मूक भाषा में बात करता था। वह उनके आदेश का पालन करता था। बताया जा रहा है कि इस नंदी ने आज तक किसी को ना तो सींग मारी और न ही किसी तरह की हिंसा की। नंदी के गुजर जाने के बाद गुर्जर बाहुल्य सुलियाखेड़ी गांव के पटेल देवी सिंह, लाखन  सिंह, पटेल वजेसिंग गुर्जर, पटेल राजारामजी गुर्जर के नेतृत्व में गांव में बैंड बाजे व धूमधाम के साथ नंदी को विदा किया गया।

विज्ञापन


ब्राह्मण भोज दिया जाएगा
गांव के शिक्षक रतनलाल रावल ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नंदी का अंतिम संस्कार विधिविधान से ग्रामीणों द्वारा किया गया एवं उसे आदरपूर्वक समाधिस्थ किया गया। गांव वालों ने तय किया है कि 12 दिन बाद मृत आत्मा की शांति के लिए क्रिया-कर्म होगा ब्राह्मण भोज दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें