फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karani Sena Protest: करणी सेना ने भोपाल में किया प्रदर्शन, एनकाउंटर की मांग

Wed, 06 Dec 2023 01:28 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल

सार

सुखदेव सिंह की हत्या के बाद से राजस्थान से उठी विरोध प्रदर्शन की आग अब पूरे देश में फैल गई है। मध्यप्रदेश में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
भोपाल में करणी सेना का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या के विरोध में करणी सेना और राजपूत समाज के लोग सड़क पर उतर आए हैं। देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बुधवार को 11 बजे धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की है। करणी सेना और राजपूत समाज के लोगों ने ज्योति टाकीज चोहराहे पर चक्का जाम किया। सभी महाराणा प्रताप की मूर्ति के सामने सड़क पर बैठ गए और हत्यारे को फांसी दिए जाने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि हत्यारे का एनकाउंटर किया जाए। सभी काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। ये कोई पहला मौका नहीं जब राजपूत समाज और करणी सेना के लोगों ने इस तरह से विरोध प्रदर्शन किया हो इसके पहले भी कई मुद्दों पर ये सड़क पर उतर चुके हैं। 
विज्ञापन

 
ट्रेफिक हुआ वाधित
करणी सेना और राजपूत समाज के धरना प्रदर्शन के चलते बोर्ड ऑफिस चौहराहे से लेकर चेतक ब्रिज चौहराहे तक यातायात खासा वाधित हुआ। सैंकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। चार पहिया और दो पहिया वाहन रेंगते हुए दिखाई दिया। जाम के चलते लोगों को एमपी नगर जोन 1, जोन 2, रचना नगर, अन्ना नगर, गौतम नगर और कस्तूरबा नगर में आने जाने दिक्कत हुई। 

क्या है पूरा मामला
बता दें, राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सभी हत्यारे गोली मारकर फरार हो गए थे। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद से ही देशभर में करणी सेना के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें