लखनऊ एनकाउंटर में मारा गया सैफुल्लाह और उसके साथी भाेपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट के बाद बड़ी वारदात काे अंजाम देने की तैयारी में थे। एटीएस सूत्राें के मुताबिक सैफुल्लाह के पास से मिले दस्तावेजों के मुताबिक सैफुल्लाह और उसका नेटवर्क 27 मार्च को बाराबंकी जिले में आतंकी हमले की तैयारी में था।
बताया जाता है कि अातंकी बाराबंकी के देवा शरीफ दरगाह पर हमले की प्लानिंग कर रहे थे। बड़ी बात है कि अातंकी अपने मंसूबे काे 27 मार्च काे पूरा करने वाले थे, एेसा इसलिए क्याेंकि देवाशरीफ में 27 मार्च से उर्स मेले की शुरूअात हाेने वाली थी। इसमें भारी भीड़ शिरकत करती है। अगर अातंकी अपने मंसूबे में कामयाब हाेते ताे यह देश के लिए बड़ी वारदात हाे सकती थी।
एटीएस सूत्राें के मुताबिक बाराबंकी के अलावा अातंकी देश के कुछ अाैर दरगाह, इमामबाड़े अाैर मंदिर पर हमले की याेजना तैयार कर रहे थे। कानपुर अाैर इटावा से पकड़े गए संदिग्ध अातंकियाें ने भी इस बात का खुलासा किया है।
वहीं दूसरी अाेर आतंकियों के इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार की शाम बाराबंकी में सघन जांच अभियान चलाई। एटीएस के अनुसार जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां होने की जाएंगी।