पुलिस कमिश्नर के रूप में राकेश गुप्ता ने लिया चार्ज।
- फोटो : amar ujala digital
इंदौर पुलिस कमिश्नर की कुर्सी सोमवार को आईपीएस राकेश गुप्ता ने संभाली। वे पहले इंदौर ही आईजी ग्रामीण की भूमिका में थे। निर्वतमान कमिश्नर मकरंद देउस्कर बीएसएफ आईजी बने है।
चार्ज लेने के बाद गुप्ता ने कहा कि इंदौर से वे भलीभांति परिचित है। अब अपनी कार्यप्रणाली और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। इंदौरवासियों को सुरक्षा का माहौल देंगे। अपनी सक्षमता बढ़ाएंगे, ताकि अपराध कम से कम हो सके। नाइट कल्चर को लेकर उन्होंने कहा कि इस कल्चर के सभी पहलुअेां को देखा जाएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
ड्रग के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस से बेहतर काम कर रही है। ड्रग माफिया के खिलाफ हम लगातार एक्शन लेंगे। ट्रैैफिक के मुद्दे पर कहा कि ट्रैफिक सुधार की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे है।
ट्रैफिक को हम चुनौती के रुप में ले रहे है। कुछ मार्गों पर ट्रैफिक सुधार के लिए नए प्रयोग भी किए गए है।जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों के सुझाव और तालमेल के साथ ट्रैफिक सुधार को एक अभियान के रुप में हम लेंगे।
गुप्ता ने कहा कि जनता के लिए पुलिस मददगार बनेगी और अपराधियों के मन में डर की वजह बनेगी। अपराधों का पता लगाने के लिए अाधुनिक तरीके अौर जनता के सूचना तंत्र को हम बेहतर बनाएंगे। गुप्ता ने चार्ज लेने के बाद इंदौर के पुलिस अफसरों की बैठक भी ली।