फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: न्यूनतम वेतन न मिलने पर स्वच्छाग्रहियों ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Mon, 12 Feb 2024 07:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सक्रिय स्वच्छाग्रही की भूमिका निभा रहे स्वच्छाग्रहियों को न्यूनतम वेतन न मिलने से रोष है। स्वच्छाग्रहियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एडीओ पंचायत को ज्ञापन देकर सरकार से न्यूनतम वेतन दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ब्लाॅक परिसर में एडीओ पंचायत इंद्रलता तोमर को ज्ञापन देते हुए स्वच्छाग्रही राकेश कुमार ने कहा कि एक अक्तूबर 2023 को स्वच्छता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर के नैमीशारण्य में सभी स्वच्छाग्रहियों को न्यूनतम वेतन दिलवाने की गारंटी दी थी। चार माह बाद भी मुख्यमंत्री का आदेश पूरा नहीं हो सका है। विभिन्न ब्लाॅकों में स्वच्छाग्रहियों को प्रशिक्षण दिलाया गया और उनसे काम भी कराया गया, लेकिन न्यूनतम वेतन अभी तक नहीं मिल सका है। यशवीर सिंह ने सरकार से मांग की कि स्वच्छाग्रहियों को न्यूनतम वेतन दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में अंकित कुमार, राजेंद्र कुमार, सीताराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें