फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर-सांवेर रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम, मेट्रो और ब्रिज के काम के कारण रोज यही हाल

Tue, 13 Feb 2024 04:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुपर काॅरिडोर रोड पर मेट्रो का काम चल रहा है। इसके कारण मुख्य रोड सुबह के समय बंद रहती है। ट्रैफिक को सर्विस रोड पर शिफ्ट कर दिया जाता है। उधर जंक्शन पर डबलडेकर फ्लायअेावर का काम चल रहा है, लेकिन ट्रैफिक डायवर्शन के लिए कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
इंंदौर सांवेेर रोड पर यातायात बाधित - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से उज्जैन के लिए रोज हजारों पर्यटक जाते है, लेकिन उन्होंने इंदौर के लवकुश चौराहे पर ट्रैफिक जाम में घंटों फंसे रहना पड़ता है। मंगलवार को सुबह चार घंटे लगे जाम में हजारों वाहन चारों तरफ फंसे रहे। हैरानी की बात यह है कि जाम को खुलवाने के लिए पुलिस जवान भी वहां मौजूद नहीं थे। ट्रैफिक जाम में एक एम्बुलैंस भी देर तक फंसी रही।

सुपर काॅरिडोर रोड पर मेट्रो का काम चल रहा है। इसके कारण मुख्य रोड सुबह के समय बंद रहती है। ट्रैफिक को सर्विस रोड पर शिफ्ट कर दिया जाता है। उधर जंक्शन पर डबलडेकर फ्लायअेावर का काम चल रहा है, लेकिन ट्रैफिक डायवर्शन के लिए कोई काम नहीं हुआ।

विज्ञापन


अब रोज ट्रैफिक जाम होता है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति ज्यादा बिगड़ती है। वाहन चालकों का कहना है कि जंक्शन के आसपास काफी खाली जगह है। ब्रिज और मेट्रो का काम एक से डेढ़ साल तक चलेगा। खाली जमीन पर वैकल्पिक मार्ग बना सकते है।

चार घंटे तक फंसे रहे वाहन

सोमवार को लवकुश चौराहा  सुपर काॅरिडोर रोड पर चार घंटे से ज्यादा समय तक यातायात बाधित रहा। इसमे कई यात्री बसें भी फंसी हुई थी। जिसमें पर्यटक उज्जैन जाने के लिए सवार थे।

कुछ वाहन चालकों ने खुद ट्रैफिक संभाला, वे यातायात खुलवाने में जुट गए। एक तरफ की लेन को खाली कराकर वाहनों को आगे बढ़ाया जा रहा था। यातायात बाधित होता देख कई लोगों ने तो देवास के रास्ते उज्जैन जाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें