फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: डीपी हटाने की धमकी देकर विद्युत वितरण कंपनी के लाइनमैन ने मांगे रुपये, रंगे हाथो पकड़ा

Wed, 14 Feb 2024 08:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 डीपी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की धमकी भी बंटी किसान को लगातार दे रहा था। परेशान होकर किसान प्रेम सिंह ने लोकायुक्त पुलिस को संपर्क किया। अफसरों ने शिकायत का सत्यापन किया और बुधवार को लाइनमैन को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस ने लाइनमैन को पकड़ा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के देपालपुर क्षेत्र से लोकायुक्त पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। वह एक किसान से विद्युत डीपी हटाने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन


किसान ने पहली किस्त के रुप में दस हजार रुपये देने के लिए लाइनमैन से संपर्क किया। जैसे ही रिश्वतखोर ने केमिकल लगे रुपये की गड्डी हाथ में ली, तो रंग उसकी उंगलियों पर आ गया। लोकायुक्त पुलिस ने गड्डी जब्त कर उसके हाथ धुलवाएं और हाथ पीले हो गए।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार फरियादी प्रेम सिंह जाट देपालपुर में रहते है। फरियादी ने तय शुल्क जमा कर खेत की जमीन पर अतिरिक्त डीपी लगाई थी। दिसंबर में उसने इसके लिए लाइनमैन बंटी परमार को 95 हजार रुपये दिए थे। जिसकी रसीद लाइनमैन किसान को नहीं दे रहा था।

वह 40 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। राशि न देने पर पहले लगी डीपी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की धमकी भी बंटी किसान को लगातार दे रहा था। परेशान होकर किसान प्रेम सिंह ने लोकायुक्त पुलिस को संपर्क किया।

अफसरों ने शिकायत का सत्यापन किया और बुधवार को लाइनमैन को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लाइनमैन को फोन लगाकर प्रेम सिंह ने मिलने को कहा। दोपहर में देपालपुर में उसने 20 हजार रुपये लेकर बुलाया।

विज्ञापन


प्रेम सिंह ने रुपये दिए और रुमाल का इशारा किया। इसके बाद लोकायुक्त विभाग की टीम ने लाइनमैन को धरदबोचा। टीम को देखते ही आरोपी के होश उड़ गए। अारोपी देपालपुर क्षेत्र में पांच साल से काम कर रहा है। उसके खिलाफ भष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें