रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए कानपुर से मुंबई के लिए चलने वाली दोनों समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेनें सितंबर तक चलती रहेंगी। अभी यह वीकली ट्रेनें जुलाई तक चलनी थीं। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि यात्रियों की मांग के मद्देनजर ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इसके तहत ट्रेन नंबर 09185 मुंबई सेंट्रल -कानपुर अनवरगंज हर शनिवार को 30 जुलाई, 6, 13, 20 अगस्त, 17 और 24 सितंबर को चलती रहेगी।वापसी में ट्रेन नंबर 09186 कानपुर अनवरगंज - मुंबई सेंट्रल हर रविवार को 31 जुलाई, 7, 14, 21 अगस्त, 18 और 25 सितंबर को भी चलेगी। ट्रेन नंबर कानपुर सेंट्रल-अहमदाबाद सुपरफास्ट समर स्पेशल 01905 कानपुर सेंट्रल से हर सोमवार को एक अगस्त से 26 सितंबर तक और अहमदाबाद से 01906 हर मंगलवार दो अगस्त से 27 सितंबर तक चलती रहेगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 09013 उधना-बनारस 26 जुलाई से 27 सितंबर तक और ट्रेन नंबर 09014 बनारस-उधना 27 जुलाई से 28 सितंबर तक चलेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 09117 सूरत-सूबेदारगंज हर शुक्रवार 26 अगस्त से 30 सितंबर तक और वापसी में ट्रेन नंबर 09118 सूबेदारगंज-सूरत हर शनिवार 27 अगस्त से एक अक्तूबर तक चलती रहेगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से होकर चलती है।