फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Topper: 10वीं की परीक्षा में बरेली की गार्गी ने पाए सौ में सौ अंक, 12वीं में स्वाति जिले की टॉपर

Fri, 22 Jul 2022 10:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

10वीं में एसआर इंटरनेशनल स्कूल की गार्गी पटेल ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर देश भर में बरेली का नाम रोशन किया है। 12वीं में जीआरएम डोहरा की स्वाति गंगवार ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है।
विज्ञापन
अपने परिजनों के साथ गार्गी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में भी बेटियों ने अपना परचम लहराया है। 10वीं में एसआर इंटरनेशनल स्कूल की गार्गी पटेल ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर देश भर में बरेली का नाम रोशन किया है। 12वीं में जीआरएम डोहरा की स्वाति गंगवार ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है।

विज्ञापन


सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 99.6 फीसदी अंक हासिल कर जीआरएम नैनीताल रोड की मानसी जैन दूसरे और 99 फीसदी अंकों के साथ जीआरएम नैनीताल रोड की अदिति गोला तीसरे स्थान पर रहीं। 12वीं में राधा माधव स्कूल की इशिका यादव 99 फीसदी अंक के साथ दूसरे और जीआरएम नैनीताल रोड के प्रथम गर्ग 98.8 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

सीबीएसई परीक्षा के समन्वयक डॉ. वीके मिश्रा के मुताबिक इस बार जिले भर के स्कूलों में 10वीं में 7446 और 12वीं में 5846 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पंजीकृत परीक्षार्थियों की तुलना में सफल होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत 99 फीसदी से अधिक रहा। कुछ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए या उन्होंने किन्हीं कारणवश बीच में परीक्षा छोड़ दी।

सर्वर हैंग हुआ तो बढ़ी बेचैनी
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक 12वीं का परिणाम घोषित किए जाने की सूचना मिलने के बाद स्कूलों में हलचल शुरू हो गई। स्कूलों के प्रबंधन अपने विद्यार्थियों के परिणाम देखने में जुट गए। इस बीच लोड बढ़ने की वजह से सर्वर बार-बार हैंग होता रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद परिणाम साफ हो पाए। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे 10वीं का परिणाम घोषित होने की ऑनलाइन सूचना जारी हुई तो 12वीं के साथ लोग 10वीं के परिणाम देखने में भी व्यस्त हो गए। इस कारण सर्वर ही बैठ गया। करीब डेढ़ घंटे बाद सर्वर दोबारा एक्टिव हुआ तो 10वीं के विद्यार्थी अपने परिणाम देख पाए।

कभी कोई क्लास नहीं छोड़ी, स्मार्ट फोन का किया सीमित इस्तेमाल
दसवीं में टॉप करने वाली गार्गी आईएएस बनना चाहती हैं। बकौल गार्गी, उन्हें अच्छे नंबर मिलने का भरोसा था। हालांकि इसके लिए कोई अलग पढ़ाई नहीं की। जो भी कोचिंग और स्कूल में पढ़ाया गया, उन्होंने उसे अच्छी तरह समझने की कोशिश की और नोट्स तैयार किए। गार्गी ने बताया कि कोरोना के दौरान जब ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी, तभी उन्होंने स्मार्ट फोन का इस्तेमाल किया। इसके अलावा कभी-कभी गाने सुनने के लिए फोन का इस्तेमाल करती थीं। इस सबके बावजूद स्मार्ट फोन का इस्तेमाल इतना सीमित रखा कि अलग से फोन लेने की जरूरत नहीं पड़ी। मम्मी-पापा के फोन से ही काम चल गया। हां, ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, कभी कोई क्लास नहीं छोड़ी। सेल्फ स्टडी में भी उन्होंने खुद को हमेशा नियमित रखा।
विज्ञापन

सौ में सौ... मुश्किल से हुआ यकीन
गार्गी पटेल के सौ में सौ के स्कोर पर उनके स्कूल एसआर इंटरनेशनल के शिक्षक भी मुश्किल से यकीन कर पाए। वैसे भी स्कूल प्रबंधन को यह सूचना सोशल मीडिया पर गार्गी का रिजल्ट वायरल होने के बाद लगी। इसी बीच सीबीएसई का सर्वर हैंग हुआ तो माना गया कि परीक्षा का परिणाम गलत अपलोड हो गया होगा, संभवत: उसे संशोधित किया जा रहा होगा। लेकिन कुछ देर बाद जब सर्वर दोबारा चालू हुआ तब भी गार्गी का स्कोर सौ में सौ ही रहा। इसके बाद स्कूल में जश्न मनाया जाना शुरू हो गया। प्रिंसिपल अमित चौहान ने गार्गी के मम्मी-पापा को फोन कर बुलाया। गोल्डन ग्रीन पार्क में रहने वाली गार्गी की मां चित्रा डंडिया नवाजिश प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं जबकि पिता हृदेश कुमार केमिकल इंजीनियर हैं। मां चित्रा ने बताया कि उन्हें बेटी के अच्छे नंबर आने की पूरी उम्मीद थी लेकिन शत-प्रतिशत अंक लाना उनके लिए भी अप्रत्याशित है। परिणाम वायरल होने के बाद गार्गी के घर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें