फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: ट्रैफिक हवलदार से मारपीट करने वाले आरोपियों के घर जमींदोज, एक दर्जन मकानों पर चला बुलडोजर

Mon, 05 Sep 2022 12:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले में दो दिन पहले कंटेनर रोकने पर हवलदार की पिटाई करने वाले एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों के घर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिए।
विज्ञापन
हवलदार की पिटाई करने वाले एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले में हवलदार के साथ मारपीट करने वाले करीब एक दर्जन आरोपियों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। हवलदार से मारपीट करने वाले एक दर्जन आरोपियों के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला। जानकारी के अनुसार जिले के बागचीनी थाना इलाके के घुर्रा गांव में पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी संख्या में आरोपियों के घर पहुंचे, जहां एक दर्जन से अधिक आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन


बता दें, दो दिन पहले बैरियल चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एक ट्रैफिक हवलदार ने कंटेनर को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन चालक ने कंटेनर नहीं रोका, तो हवलदार  अपनी जान जोखिम में डालते हुए चालक की खिड़की से लटक गया। हवलदार करीब एक किलोमीटर दूर तक कंटेनर की खिड़की से लटकता हुआ गया, तभी एक राहगीर ने अपनी बाइक आगे लगाकर उसे रोक लिया। कंटेनर रोकने के विरोध में उसमें बैठी सवारियों ने हवलदार को घेरकर उसकी पिटाई कर दी थी। ट्रैफिक डीएसपी खड़े-खड़े अपने हवलदार को पिटता देखते रहे और मौके से भाग गए। घटना के दौरान पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक को पकड़कर लिया, लेकिन जिन आरोपियों ने ट्रैफिक हवलदार की पिटाई की वह मौके से भाग गये। घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने उन सभी आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर उनको जमींदोज कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें