फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Sun, 04 Sep 2022 02:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एक बार फिर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। अगले 24 घंटों में 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। छह सितंबर को भी झमाझम हो सकती है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में मौसम फिर बदलने के आसार बन रहे हैं। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम फिर बदलने के आसार बन रहे हैं। छह सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण कई इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटों में 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। नैनपुर में 8, बहरी, घनसौर, छपारा, रामनगर में 7, लखनादौन, कुरवई, देवरी में 6, नेपानगर, बिजावर में 5 सेमी तक पानी गिरा है। 

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा, सागर, भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तथा अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, रायसेन, विदिशा, खंडवा, झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। नर्मदापुरम संभाग के जिलों में था अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, रायसेन, विदिशा, खंडवा, झाबुआ, दमोह, देवास, गुना एवं अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। 

मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि पश्चिमी मध्यप्रदेश में तापमान बढ़ा है, वहीं पूर्वी हिस्से में तापमान में कमी आई है। दिन का तापमान 36 डिग्री के ऊपर चला गया है, वहीं रात का पारा भी 20 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। बीते 24 घंटे में मंडला जिले में डेढ़ इंच बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला जारी है। ये बारिश बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से आ रही नमी की वजह से हो रही है। जानकार बता रहे हैं कि छह सितंबर को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। यानी एक बार फिर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ हिमालय से गोरखपुर होकर नागालैंड तक बना हुआ है। अरब सागर के पास ऊपरी भाग पर एक चक्रवात एक्टिव है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें