फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Baramulla Rally: अजान के लिए अमित शाह ने रोका संबोधन, फिर जनता से इजाजत लेकर शुरू किया भाषण

Wed, 05 Oct 2022 03:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमित शाह तीन दिनों के दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। आज तीसरे दिन उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बारामुला में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारामूला में जनसभा के दौरान अजान के लिए अपना भाषण रोक दिया। प्रार्थना पूरी होने पर उन्होंने जनता से पूछा कि क्या वह अब अपनी बात रखें तो इस पर लोगों से मिली प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने अपना संबोधन फिर शुरू किया। अमित शाह तीन दिनों के दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। आज तीसरे दिन उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बारामुला में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


संबोधन को फिर शुरू करते हुए केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा, ' मुझे अभी संदेश मिला कि प्रार्थना हो रही है तो मैंने अपनी बात रोक दी। तो क्या अब मैं अपनी बात रखूं।' उन्होंने जनता से अनुमति मांगते हुए फिर से भाषण शुरू किया।

जनसभा के दौरान उन्होंने तीन परिवार यानी अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1947 से 2014 तक सिर्फ चार मेडिकल कॉलेज बने और 2014 से 2022 तक 9 कॉलेज बनाए गए हैं। तीन परिवारों के शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो को घुसने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह बोले: मुफ्ती एंड कंपनी और अब्दुल्ला ने एंड सन्स ने 70 साल किया शासन, लोगों को घर तक नसीब नहीं

बारामुला जनसभा में बोले शाह- पहले कश्मीर टेररिस्ट हॉटस्पॉट, अब टूरिस्ट हॉटस्पॉट बना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें