फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर सील; फ्लाईओवर पर कंटीले तार लगाए, देखें तस्वीरें

Wed, 14 Feb 2024 02:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सोनीपत प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर एक दर्जन से अधिक लोहे के कंटेनर मिट्टी भरकर रखे गए हैं। हाईवे पर 10 लेयर टायर किलर बिछाए गए हैं।
विज्ञापन
सोनीपत प्रशासन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से दिल्ली कूच के आह्वान के बाद मंगलवार दोपहर बाद से कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से बंद किया गया है। दिल्ली पुलिस व अद्र्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद है। भारी वाहनों को केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट पर से वाया लोनी बॉर्डर दिल्ली व वाया गुरुग्राम भेजा जा रहा है। नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर लोहे के कंटेनर मिट्टी भरकर रखे गए हैं। साथ ही भारी संख्या में लोहे व पत्थर के बैरिकेड लगाए गए हैं।

विज्ञापन




फ्लाईओवर पर कंटीले तार, फिर सीमेंट के बड़े बैरिकेड लगाकर कंक्रीट भरी गई है। एक दर्जन से अधिक लोहे के कंटेनर मिट्टी भरकर रखे गए हैं। सीसीटीवी लगाकर निगरानी के साथ ही चार वॉटर कैनन, दो वज्र वाहन खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन

 

अर्द्धसैनिक बल की तीन कंपनी सोनीपत के कुंडली व 12 कंपनी दिल्ली के सिंघु क्षेत्र में लगाई गई है।

विज्ञापन


हाईवे पर 10 लेयर टायर किलर बिछाए गए हैं। वाहनों को गांवों के अंदर से होते हुए अन्य स्टेट व नेशनल हाईवे से निकाला जा रहा है। छोटे वाहनों को कुंडली से जांटी कलां और सिंघु गांव भेजा जा रहा है। उद्योगपति व फैक्टरी कर्मी परेशान है। हरियाणा से दिल्ली जाने वाले नौकरी पेशा भी संपर्क मार्गों से दो से तीन गुणा समय लगाकर कार्यालय पहुंच रहे हैं।



बहादुरगढ़ में दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पूरी तरह सील है। इनमे झडोड़ा, बादली और निजामपुर बॉर्डर भी शामिल है। दिल्ली की सभी सीमाएं सील होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है। मेट्रो में भी लगातार भीड़ बढ़ रही है। रेलवे स्टेशन पर भी लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।



खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे हांसी हिसार के किसान नेता



खनौरी में किसानों के ट्रैक्टर को पहुंचा नुकसान




बहादुरगढ़ में दिल्ली बॉर्डर सील



दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती




दातासिंह वाला बॉर्डर पर फिर चले आसू गैस के गोले, प्लास्टिक की गोलियां भी चली



पुलिस के जवान आराम करते हुए



कैथल में आंदोलन के बीच पुल से गुजरते राहगीर



पुलिस प्रशासन की किसानों को रोकने की तैयारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें