फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत में हल्की धूप निकलने के साथ बादलवाई छाई; वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि, ठंड से राहत

Wed, 14 Feb 2024 11:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के मौसम में पिछले दिनों से सुधार हुआ है। जिसके कारण किसानों को राहत मिली है। वहीं, सोनीपत में हवा का प्रवाह थमने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि हुई है। दूसरी ओर यमुनानगर के कुछ इलाकों में बादल छाए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में सुबह से हल्की धूप निकलने के साथ ही बादलवाई छाई हुई है। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया था। अधिकतम तापमान 23 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। हवा का प्रवाह थमने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि हुई है। एक्यूआई सुबह आठ बजे 259 दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 222 पर था।

विज्ञापन


झज्जर में सुबह से मौसम साफ हैं। हल्की बादलवाही छाई हुई हैं। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।

रेवाड़ी में सुबह से अच्छी धूप निकली है। ठंडी हवाए चल रही है। मौसम साफ है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यमुनानगर में सुबह से धूप है। कुछ इलाकों में बादल छाए हैं। रविवार की तुलना में तापमान में गिरावट आई हैं। सुबह आठ से नौ बजे तक अधिकतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है और दोपहर तक यह 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। धूप निकलने व तापमान में वृद्धि से शहरी क्षेत्र में सर्दी से लोगों को कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें