फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: बिड़ला हॉस्टल के बाहर छात्रों ने किया रास्ता जाम, वार्डन पर दुर्व्यवहार का आरोप

Thu, 23 Dec 2021 11:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बिड़ला हॉस्टल के बाहर छात्रों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू में बिड़ला हॉस्टल के छात्रों ने गुरुवार को हॉस्टल के बाहर रास्ता जाम कर धरना दिया। इस दौरान वार्डन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के साथ ही छात्रों ने हॉस्टल में मेस से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से भी छात्रों की नोंकझोंक हुई। करीब आधे घंटे बाद प्रोफेसरों ने बातचीत कर किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर में करीब बारह बजे छात्र हॉस्टल के बाहर निकलकर सड़क पर जुटने लगे। देखते देखते रास्ता जाम कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस वजह से एलडी गेस्ट हाउस से हैदराबाद गेट, आईआईटी जाने वालों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा।

छात्रों का कहना था कि मेस में साफ-सफाई न होने के साथ ही शुद्ध पेयजल की समस्या भी रहती है। जब समस्याओं के बारे में वार्डन से बात करने गए तो उन्होंने दुर्व्यवहार किया। यह कहीं से भी उचित नहीं है।
विज्ञापन

धरने के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार सुसुवाही हैदराबाद गेट जाने की जिद्द करते हुए आगे बढ़ गया तो छात्र मोटर साइकल पकड़कर खींचने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मी ने किसी तरह मोटरसाइकल सवार को बचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें