फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रशासनिक फेरबदल से नाराज डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने दिया इस्तीफा, एडीएम की समझाइश के बाद मानीं

Fri, 04 Aug 2023 09:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

नई पदस्थापना से नाराज डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने बीते रोज कलेक्टर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। डिप्टी कलेक्टर के इस्तीफा देते ही जिला प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी गत 6 महीने से सबलगढ़ एसडीएम के पद पर पदस्थ थीं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासनिक फेरबदल से नाराज मुरैना की डिप्टी कलेक्टर ने बीते रोज कलेक्टर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। डिप्टी कलेक्टर के इस्तीफा देते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि एडीएम की समझाइश के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। 
विज्ञापन


डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी गत 6 महीने से सबलगढ़ एसडीएम के पद पर पदस्थ थीं। अभी हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के दौरान जिले को चार नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। नए अधिकारियों के आमद दर्ज कराते ही कलेक्टर अंकित अस्थाना ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए मेघा तिवारी को सबलगढ़ एसडीएम के पद से हटाकर दिमनी विधानसभा में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) की जिम्मेदारी दे दी। मेघा तिवारी की जगह डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कटारे को सबलगढ़ का नया एसडीएम बनाया गया है। नई पदस्थापना से नाराज डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने बीते रोज कलेक्टर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। डिप्टी कलेक्टर के इस्तीफा देते ही जिला प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

कलेक्टर ने मेघा तिवारी को मनाने की जिम्मेदारी एडीएम सीबी प्रसाद को दी। एडीएम ने शुक्रवार सुबह डिप्टी कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर उनको समझाया। एडीएम की समझाइश के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। एडीएम सीबी प्रसाद का कहना है कि डिप्टी कलेक्टर ने लंबी छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। चूंकि चुनाव का समय है इसलिए उनको लंबी छुट्टी पर नहीं जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने अपना आवेदन वापस ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें